बल्ब क्या है | CFL Bulb | LED Bulb |

नमस्कार दोस्तों , कभी आपने सोचा है की यदि उजाला नहीं होता और सिर्फ रात ही होती तो क्या होता ! जैसे दिन में सूर्य उजाला करता है वैसे ही रात को बल्ब से हमें प्रकाश मिलती है ! 

यदि बल्ब का आबिस्कर नहीं हुआ होता तो क्या होता ! बल्ब हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है। हम आपमें से कोई ऐसा नहीं होगा जो बल्ब का इस्तेमाल नहीं किया होगा या फिर करता होगा।

आजकल मार्किट में तो बहुत प्रकार के बल्ब मिलते है लेकिन कभी आपने सोचा है बल्ब जलता कैसे है ? तो आईये आज डिटेल में समझते है बल्ब क्या है ? ये कितने प्रकार के होते है ? ये कैसे जलता है ?

बल्ब क्या है ?

बल्ब को हम तापदीप्त लैम्प या इन्कैंडिसेंट लैम्प भी कहते है। अब आपके मन सवाल आ रहा होगा इसे तापदीप्त लैंप क्यों कहते है , तापदीप्त लैंप इसे इसीलिए कहते है क्यूंकि ये तापदीप्त से प्रकश उत्पन करता है। 

गर्मी से उत्पन होने वाली उत्सर्जन को हम तापदीप्त कहते है। ये कांच का बना हुआ होता है जिसके अंदर एक बहुत पतला सा फिलामेंट होता है जब धारा फिलामेंट के अंदर से गुजरती है तब फिलामेंट गर्म हो कर प्रकाश उत्पन करती है। 

आमतौर पर फिलामेंट कांच के अंदर होता है क्योंकि वायुमण्डीलय हवा से इससे कोई नुकसान न हो। 

तापदीप्त लैंप विभिन्न आकार, बिभिन्न पावर और बिभिन्न वाट के बनाये जाते है।  

ये 1 वोल्ट से लेकर 400 वोल्ट तक आसानी से मिल जाता है इसकी खास विशेषता ये है कि इसे बनाने में खर्च बहुत कम होता है और बिना किसी रुकावट के आसानी से इन्हें सीधे उचित वोल्टता से जोड़कर आसानी से चलाया जा सकता है और ये आसानी से एसी और डीसी दोनो से काम करता हैं।

इन्ही कारणों से जयादातर घरों में या ग्रामीण इलाको में यही लैम्प उपयोग किया जाता रहा है। 

लेकिन इसकी प्रकाश उत्पन्न करने की क्षमता बहुत  कम होता है अर्थात समान प्रकाश पैदा करने के लिये यह अपेक्षाकृत अधिक बिजली लेता है।

यही कारण है की धीरे-धीरे अन्य प्रकाश स्रोतों (जैसे सीएफएल) का प्रचलन बढ़ता जा रहा है और इसका प्रचलन बहुत तेजी से कम होजा रहा है।

 

उद्दीप्त दीपक संरचना ( Incandescent lamp structure ) :

 

 

CFL Bulb क्या है ?

CFL का फुल फॉर्म Compact फ्लोरोसेंट लैंप या compact fluorescent लाइट होता है जिसे एनर्जी सेविंग बल्ब भी कह सकते है।

ये बहुत कम एनर्जी लेती है और प्रकश भी जयादा देती है। 

आधुनिक फ्लोरोसेंट लैंप के का आविष्कार 1890 के दशक के अंत में एक अमेरिकन इलेक्ट्रिकल इंजीनियर पीटर कूपर हेविट द्वारा किया गया था।

उन्होंने सबसे पहले इसका इस्तेमाल अपने फोटो स्टूडियो में किये थे।

 

CFL Bulb कैसे जलता है ?

पारा परमाणु और इलेक्ट्रॉन आपस में एक बांड में बंधे होते है जो एक स्टेट से दूसरे स्टेट में जाने के लिए उत्तेजित रहते है लेकिन जब ये काम ऊर्जा वाले स्तर पर पहुंचते है तो पराबैंगनी प्रकाश विकिरण करते है इस उत्सर्जित पराबैंगनी प्रकाश को दृश्य प्रकाश में परिवर्तित किया जाता है। 

एक CFL थोड़ा महंगा होता है लेकिन इसमें 2 से 3 गुना एनर्जी भी सेविंग होती है। 

LED Bulb क्या है ?

एक एलईडी लैंप या एलईडी लाइट बल्ब एक विद्युत प्रकाश है जो प्रकाश उत्सर्जक डायोड (एल ई डी) का उपयोग करके प्रकाश उत्पन्न करता है। 

कमर्शियल उपयोग के लिए सबसे पहले अमेरिकन कंपनी HP ( Hewlett- Packard ) ने सन 1968 में मार्किट में लाया था।

 
 

 

एलईडी लैंप को मेन पावर से संचालित करने के लिए एक इलेक्ट्रॉनिक एलईडी ड्राइवर सर्किट की आवश्यकता होती है।

बाजार में आजकल लेद बल्ब का बहुत जयादा मांग है एक सर्वे के अनुसार एलईडी लैंप  का बाजार में वैल्यू 2023 तक 25 अरब डॉलर तक  होने का अनुमान है।

एलईडी लैंप का उपयोग आमतौर पर सामान्य और विशेष प्रयोजन प्रकाश दोनों के लिए किया जाता है।

👉 बैटरी क्या है ? बैटरी के प्रकार और उपयोग

Conclusion : आशा करता हूँ दोस्तों आपको बल्ब क्या है | What is Bulb | CFL Bulb | LED Bulb | इन सारे सवालों का जवाब आपको मिल गया होगा।

यदि फिर भी आपके मन में कोई सवाल हो या कोई confusion हो तो कमेंट करके जरूर बताये।

और दोस्तों आज का हमारा आर्टिकल कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताये और अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *