Brake क्या है | Types of Brake | Disc Brake | Drum Brake |

नमस्कार दोस्तों ; यदि सड़क पर गाड़ी चला रहे हैं और अचानक कोई आगे आ गया तो आप क्या करेंगे ! 

ब्रेक ही लगाएंगे न या आप कुछ और सोच रहे है , दोस्तों कुछ और मत सोचिये और यदि कभी ऐसा समय आये तो बिलकुल ब्रेक ही लगाइये। 

इससे आप और आगे वाला दोनों सुरक्षित रहेंगे। आपमें से जयादातर लोग गाड़ी चलाते होंगेऔर ब्रेक का इस्तेमाल भी किये होंगे

लेकिन कभी आपने सोचा है की कार हो या ट्रक या फिर बाइक क्या सभी में एक प्रकार का ही ब्रेक होता है क्या ? या फिर अलग अलग होता है और ये कैसे काम करता है ?

तो दोस्तों आज हम इसी टॉपिक पर समझेंगे की ब्रेक क्या है ? ब्रेक के कितने प्रकार के होते है ?

तो आईये समझते है –

 
 

ब्रेक क्या है ? What is Brake ?

ब्रेक एक यांत्रिक उपकरण होता है जो किसी भी गतिमान वस्तु को आसानी से उसका गति कम करके उसे रोकती है। 

इसका उपयोग आमतौर पर घर्षण के द्वारा किसी गतिमान वाहन, पहिया और धुरी ,को धीमा करने या रोकने के लिए या उसकी गति को रोकने के लिए किया जाता है। 

जयादातर ब्रेक गतिमान वस्तु की गतिज ऊर्जा को ऊष्मा में बदलने के लिए दो सतहों के बीच घर्षण का उपयोग करते हैं और कुछ ब्रेक गतिज ऊर्जा को इलेक्ट्रिक करंट में बदलते है जैसे की डिस्क ब्रेक। 

हालांकि कुछ ब्रेक ऐसे भी होते है जो आयल और हवा के मदद से गतिज ऊर्जा को स्थितिज उर्जा में बदलते है जैसे की हाइड्रोलिक ब्रेक।

ब्रेक सबसे पहले 1890 के दसक में लकड़ी के ब्लॉक का बना था जिसे फ्रांस के मिचेलिन ने एक रबर के टायर में उपयोग किये थे। 

आप मिचेलिन टायर इंडस्ट्रीज को तो जानते ही होंगे आज ग्लोबल मार्किट में मिचेलिन एक बहुत बड़ा टायर के निर्माता हैं। 

जिसका हेड ऑफिस फ्रांस के क्लेरमोंट-फ्रैंड सिटी में है। 

 

ब्रेक के प्रकार

ब्रेक तो वैसे बहुत प्रकार के होते है लेकिन आमतौर पर ब्रेक को दो श्रेणी में रखा गया है पहला वैसा ब्रेक जो घर्षण के उपयोग से काम करता हो और दूसरा जो एलेक्ट्रोमग्नेटिक्स का उपयोग करके चलता हो। 

तो आईये सबसे पहले समझते है घर्षण का उपयोग करके चलने वाले ब्रेक के बारे में – 

घर्षण ब्रेक ( Friction Brake ) :

ये ब्रेक सबसे आम हैं और सामान्यतः  इसे ” शूज ” या “पैड” ब्रेक के नाम से जाना जाता है। इसमें किसी दो सतह का उपयोग करके घर्षण से द्वारा किसी गतिमान वस्तु को धीमा या उसे रोका जाता है। 

लेकिन कुछ ब्रेक्स ऐसे भी है जो घर्षण का उपयोग तो करते है लेकिन इसे घर्षण ब्रेक के श्रेणी में नहीं रखा गया है जैसे की Hydrodynamic  ब्रेक जो जयादातर पैराशूट में उपयोग किया जाता है। 

Hydrodynamics ब्रेक में घर्षण का उपयोग किसी दो सतह के बजाय तरल पदार्थ के द्वारा किया जाता है।

विद्युतचुंबकीय ब्रेक ( Electromagnetics Brake ) :

वैसा ब्रेक जो चुम्बकीय प्रभाव से संचालित होता हो उसे इलेक्ट्रोमैग्नेटिक ब्रेक कहते है। इसे Eddy करंट ब्रेक भी कहते है। आमतौर पर इसका उपयोग विद्युत मोटर में किया जाता है। 

उदाहरण के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल में  इलेक्ट्रिक मोटर का उपयोग इलेक्ट्रिक बैटरी चार्ज करने के लिए और पुनर्योजी ब्रेक के रूप में किया जाता है। 

अब कुछ ऐसे ब्रेक के बारे में विस्तार में जानते है है जिसका उपयोग आमतौर पर जयादा होता है जैसे की डिस्क ब्रेक , ड्रम ब्रेक , एंटी लॉक ब्रेक। 

 

डिस्क ब्रेक ( Disc Brake ) : 

ये एक यांत्रिक ब्रेक होता है जो घर्षण के माध्यम से ही काम करता है।

आमतौर पर ये ब्रेक डिस्क कास्ट आयरन या सिरेमिक का बना होता है।

जो व्हील या Axle से जुड़ा होता है जब ब्रेक पैड को कैलिपर्स के एक सेट के साथ ब्रेक रोटर के खिलाफ धकेला जाता है तब घर्षण पैदा होता और इसी घर्षण के द्वारा  व्हील या Axle रुक जाता है। 

 

 

ड्रम ब्रेक (Drum Brake ) : 

ये भी एक यांत्रिक ब्रेक ही है जिसमें ड्रम मेटल का बना होता है जो सभी व्हील पर होता है व्हील के साथ घूमने वाले ड्रम को धीमा या रोकने के लिए दो घुमावदार ब्रेक शू बाहर की ओर रहता है। 

जैसे हम ब्रेक पेडल को दबाते है ये शूज ड्रम के आंतरिक सतह के खिलाफ दबाता बनाता है जिससे की व्हील आसानी से धीमा हो जाता है। 

 

 

ये जयादातर आपको पुराना कार या ट्रक में मिलेंगे और ये डिस्क ब्रेक के मुकाबले थोड़े सस्ते भी होते है। 

 

एंटी लोक् ब्रेक ( Antilock Brake ) : 

ये एक इलेक्ट्रिक ब्रेक होता है जिसमे एक विद्युत नियंत्रण इकाई, हाइड्रोलिक एक्ट्यूएटर और अलग-अलग व्हील स्पीड सेंसर होता है जो ब्रेक को लॉक होने से रोकने के लिए एक साथ काम करते हैं। 

इसमें विद्युत नियंत्रण इकाई का काम ये होता है की जब कोई भी व्हील व्हीकल के गति से काफी काम या जयादा speed में घूमती है तो ये ब्रेक पर एक्टुएटर की मदद से हाइड्रोलिक प्रेशर को काम या जयादा करता है।

जिससे की व्हील पर ब्रैकिंग बल को काम या जयादा किया जा सके जिससे की व्हील जरुरत के हिसाब से धीमा या तेजी से मुड़ता रहे। 

 

Conclusion : आशा करता हूँ दोस्तों आपको Brake क्या है| Types of Brake | Disc Brake | Drum Brake| इन सारे सवालों का जवाब आपको मिल गया होगा।

यदि फिर भी आपके मन में कोई सवाल हो या कोई confusion हो तो कमेंट करके जरूर बताये।

और दोस्तों आज का हमारा आर्टिकल कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताये और अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *