Fuel injection Pump क्या है ? Fuel Injection Pump के प्रकार

नमस्कार दोस्तों ; जैसे हमारे जीवन में ऊर्जावान रहने के लिए खाना और पानी का जरुरत होता है , वैसे ही हमारे व्हीकल के लिए फ्यूल का जरुरत होता है। 

आपने डीजल इंजन तो देखा ही होगा , डीजल इंजन में ये काम कौन करता है !

डीजल इंजन में ये काम फ्यूल इंजेक्शन पंप करता है जो जरुरत के हिसाब से व्हीकल को फ्यूल सप्लाई करता है। इसीलिए फ्यूल इंजेक्शन पंप को डीजल इंजन का हार्ट कहा जाता है। 

इसीलिए आज हम इस आर्टिकल में डीजल इंजन के हार्ट , फ्यूल इंजेक्शन पंप के बारे में समझेंगे। 

 

तो आईये विस्तार से समझते है –

 

फ्यूल इंजेक्शन पंप क्या है ?

सामान्यतः फ्यूल इंजेक्शन पंप डीजल इंजन में होता है , फ्यूल इंजेक्शन पंप को डीजल इंजन का हार्ट कहा जाता है जो आमतौर पर फ्यूल फ़िल्टर और फ्यूल इंजेक्टर के बिच में होता है।  

हम जब व्हीकल का स्पीड बढ़ाते है या कम करते है तो फ्यूल का लोड भी कम और जयादा होता है , तब फ्यूल इंजेक्शन पंप जरुरत के हिसाब से फ्यूल को सही मात्रा में इंजेक्टर में भेजता है। 

 

फ्यूल इंजेक्शन पंप के कार्य

1.फ्यूल इंजेक्शन पंप का मुख्य काम होता है फ्यूल की जरुरत के हिसाब से फ्यूल आपूर्ति करना ,यह ईंधन को को कंप्रेस्ड करता है जिससे की फ्यूल का प्रेशर बढ़ जाता है और कैम प्लंजर को उठाता है और फिर इसे इंजेक्टर में भेजता है।

2.जब हम एक्सीलरेटर दबाते है या छोड़ते है तो स्पीड के हिसाब फ्यूल का भी लोड कम जयादा होता है , जिसे फ्यूल इंजेक्शन पंप गति के हिसाब से फ्यूल की मात्रा को समायोजित करता है।

3.ये फ्यूल इंजेक्शन टाइमिंग को भी समायोजित करता है , ये तब तक फ्यूल इंजेक्शन को समायोजित करता है जब तक की फ्यूल इंजेक्ट हो कर , जल कर अधिकतम दहन दबाव तक नहीं पहुँच जाता है।

4.और अंत में ,  पूर्ण दहन के लिए फ्यूल को atomized करता है। 

 

फ्यूल इंजेक्शन पंप के प्रकार

1.इन लाइन फ्यूल इंजेक्शन पंप

इन लाइन फ्यूल इंजेक्शन पंप में प्रत्येक सिलिंडर के लिए एक  पम्पिंग एलिमेंट होता है , और प्रत्येक पम्पिंग एलिमेंट के लिए एक फ्यूल लाइन होती है जिसके माध्यम से फ्यूल इंजेक्टर तक पहुँचता है। 

फ्यूल इंजेक्शन पंप से इंजेक्टर तक फ्यूल पहुंचने वाली लाइन आमतौर पर हाई प्रेशर लाइन होता है , क्योंकि फ्यूल हाई प्रेशर पर इंजेक्टर में भेजा जाता है जिससे की फ्यूल आसानी से combustion चैम्बर में स्प्रे हो सके।

 

2.डिस्ट्रीब्यूटर फ्यूल इंजेक्शन पंप

डिस्ट्रीब्यूटर फ्यूल इंजेक्शन पंप में सिर्फ एक ही पम्पिंग एलिमेंट होता है , एक ही पम्पिंग एलिमेंट के द्वारा सभी सिलिंडर के फायरिंग आर्डर के हिसाब से फ्यूल सप्लाई करता है। 

इसमें एक रोटर होता है , जिसमे एक फ्यूल इनलेट होल और सिलिंडर के हिसाब से आउटलेट होल होता है। जैसे ही इंजन के रोटर घूमता है इंजन के फायरिंग आर्डर के अनुसार फ्यूल सप्लाई होता है। 

डिस्ट्रीब्यूटर फ्यूल इंजेक्शन पंप आमतौर पर हल्के और  इन-लाइन फ्यूल इंजेक्शन पंप की तुलना में सस्ते होते हैं।

 

3.कॉमन रेल इंजेक्शन पंप

कॉमन रेल इंजेक्शन पंप सामान्यतः  इलेक्ट्रॉनिक रूप से नियंत्रित पंप होता है , जिसमे एक आपूर्ति पंप, कॉमन रेल, इंजेक्टर, इंजन के तात्कालिक स्तिथि पता लगाने के लिए बहुत सारे सेंसर लगे होते है और इन सभी उपकरणों को नियंत्रित करने के लिए एक कंप्यूटर होता है।

कॉमन रेल इंजेक्शन पंप में कॉमन रेल इंजेक्टरों को फ्यूल वितरित करती है, जो इंजन के प्रत्येक सिलेंडर पर लगे होते हैं।

 

इन लाइन फ्यूल इंजेक्शन पंप और डिस्ट्रीब्यूटर फ्यूल इंजेक्शन पंप में अंतर

              इन लाइन फ्यूल इंजेक्शन पंप                      डिस्ट्रीब्यूटर फ्यूल इंजेक्शन पंप
1.इन लाइन फ्यूल इंजेक्शन पंप में प्रत्येकसिलिंडर के लिए एक पम्पिंग एलिमेंट होता है। 1.डिस्ट्रीब्यूटर फ्यूल इंजेक्शन पंप में सिर्फ एक ही पम्पिंग एलिमेंट होता है।
2.इन लाइन फ्यूल इंजेक्शन पंप आमतौर पर डिस्ट्रीब्यूटर फ्यूल इंजेक्शन पंप के तुलना में महंगा होता है। 2.डिस्ट्रीब्यूटर फ्यूल इंजेक्शन पंप आमतौर  इन लाइन फ्यूल इंजेक्शन पंप के तुलना में सस्ता होता है।
3.इन लाइन फ्यूल इंजेक्शन पंप आमतौर पर डिस्ट्रीब्यूटर फ्यूल इंजेक्शन पंप के तुलना में भारी होता है। 3.डिस्ट्रीब्यूटर फ्यूल इंजेक्शन पंप आमतौर इन लाइन फ्यूल इंजेक्शन पंप के तुलना में हल्के होते है।

 

 

 

 

 

 

 

 

👉 Spark Plug क्या होता है ? पार्ट्स और उपयोग

👉 Flywheel क्या है ? Flywheel कैसे काम करता है ?

 

Conclusion: दोस्तों आज हमने फ्यूल इंजेक्शन पंप क्या है, फ्यूल इंजेक्शन पंप के प्रकार और फ्यूल इंजेक्शन पंप के कार्य को समझा।  

यदि फ्यूल इंजेक्शन पंप  से सम्बंधित कोई और प्रश्न या सुझाव हो तो हमारे साथ जरूर शेयर करे। 

और हाँ दोस्तों आज का आर्टिकल कैसा लगा कमेंट कर के जरूर बताये और अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *