Mechanical Engineer कैसे बने ? Mechanical Engineering क्या है ? Full Information in Hindi

नमस्कार दोस्तों, एक सफल इंजीनियर बनना हर युवा का गोल्डन ड्रीम होता है।

ज़िन्दगी में हर कोई बड़ा बनना चाहता है , जयादा से जयादा पैसा कमाना चाहता है उसके लिए कड़ी मेहनत भी करता है।

और यदि आप अपने आसपास देखेंगे तो दस में से कम से कम पांच लोग इंजीनियरिंग कर रहा होता है या फिर करने के लिए सोच रहा होता है।

लेकिन बहुत युवा ऐसे होते जो सिर्फ किसी और को देख के अपना सपना बनातें है।

इंजीनियरिंग करना आसान है क्योंकि हमारे देश में बहुत सारे इंजीनियरिंग कॉलेज है जिसमे आसानी से एडमिशन मिल जाता है।

लेकिन इंजीनियरिंग से कुछ सीखना , इंजीनियरिंग की कोर विषयों की जानकारी आजकल हमारे देश में बहुत कम इंजीनियर के पास होते है।

इसीलिए आज हम इस आर्टिकल में इंजीनियरिंग के एक ब्रांच मैकेनिकल इंजीनियरिंग के बारे में समझेंगे।

आज इस आर्टिकल में हम विस्तार से समझेंगे मैकेनिकल इंजीनियरिंग क्या है, मैकेनिकल इंजीनियरिंग कैसे बने ,और भी बहुत कुछ समझेंगे मैकेनिकल इंजीनियरिंग से सम्बंधित।

 

तो आईये विस्तार से समझते है –

 

मैकेनिकल इंजीनियरिंग क्या है ?

Mechanical Engineering को हिंदी में यांत्रिक इंजीनियरिंग कहा जाता है।

मैकेनिकल इंजीनियरिंग एक इंजीनियरिंग शाखा है जो मैकेनिकल सिस्टम को डिजाइन करने, विश्लेषण करने, निर्माण करने के लिए भौतिक विज्ञान के साथ इंजीनियरिंग भौतिकी और गणित के सिद्धांतों को आपस में जोड़ती है।

यह इंजीनियरिंग शाखाओं में से सबसे पुराना और विस्तृत है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग को एवरग्रीन ब्रांच है। 

मैकेनिकल इंजीनियरिंग क्षेत्र में मैकेनिक्स, गतिकी, भौतिक विज्ञान, ऊष्मप्रवैगिकी,मशीन डिज़ाइन ,रोबोटिक्स, संरचनात्मक विश्लेषण, सहित कोर क्षेत्रों की समझ की आवश्यकता होती है।

इन मुख्य सिद्धांतों के अलावा, मैकेनिकल इंजीनियर कंप्यूटर एडेड डिजाइन (CAD), कंप्यूटर एडेड मैन्युफैक्चरिंग (CAM), और प्रोडक्ट लाइफसाइकल मैनेजमेंट जैसे टूल्स का इस्तेमाल होता है। 

जो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट, इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट और मशीनरी, हीटिंग और कूलिंग सिस्टम, परिवहन प्रणाली, विमान, वाटरक्राफ्ट, रोबोटिक्स, चिकित्सा उपकरण, हथियार और मशीनरी का डिजाइन, उत्पादन और संचालन इत्यादि में इस्तेमाल किया जाता है।

 

मैकेनिकल इंजीनियरिंग कैसे बने ?

मैकेनिकल इंजीनियर बनने के लिए आपको किसी यूनिवर्सिटी या कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग का कोर्स करना होगा।

मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढाई हमारे देश के विभिन्न कॉलेज और विश्वविद्यालयों में होता है।

आमतौर पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग का कोर्स बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.Eng. या BE), बैचलर ऑफ साइंस (B.Sc.या BS), बैचलर ऑफ साइंस इंजीनियरिंग (B.Sc. Eng.),बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (Bachelor of Technology), बैचलर ऑफ मैकेनिकल इंजीनियरिंग (B.ME), या बैचलर ऑफ एप्लाइड साइंस (BASC) का होता है।

जयादातर मैकेनिकल इंजीनियरिंग का कोर्स तीन से चार साल का होता है। 

हमारे देश में इंजीनियरिंग करने के लिए ढेर सारा कॉलेज और यूनिवर्सिटी है जिसमे से जायदातर प्राइवेट कॉलेज हैं और कुछ गोवेर्मेंट कॉलेज भी है जिसमे मैकेनिकल इंजीनियरिंग का कोर्स करवाया जाता है।

10th के बाद : 

यदि आप 10th के बाद मैकेनिकल इंजीनियरिंग से जुड़ना चाहते है तो आपको सबसे पहले मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करना होगा जो आमतौर पर 3 साल का कोर्स होता है। 

इसके लिए कुछ राज्य पॉलिटेक्निक प्रवेश के लिए एंट्रेंस एग्जाम का आयोजित करते है।

जहां आपको सीट आपकी वरीयता और योग्यता के आधार पर मिलती है।

या फिर आप 10th के मार्क्स के आधार पर आप किसी प्राइवेट या सरकारी कॉलेज में सीधे डिप्लोमा में नामांकन ले सकते है। 

लेकिन अच्छे और सरकारी कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने के लिए आपको राज्य सरकार के एंट्रेंस एग्जाम देना होगा। कुछ राज्य सरकार के एंट्रेंस एग्जाम इस प्रकार से है-

  • पॉलिटेक्निक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट आंध्र प्रदेश 
  • उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद
  • बिहार डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा 
  • झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 
  • पंजाब संयुक्त प्रवेश परीक्षा 
  • हरियाणा डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा 
  • मध्य प्रदेश प्री पॉलिटेक्निक टेस्ट 
  • ओडिशा डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा

 

10+2  के बाद : 

12th के बाद यदि आप बैचलर मैकेनिकल इंजीनियरिंग में करना चाहते है तो आपका विषय 10+2  में PMC होना चाहिए।

उसके बाद आप सीधे 12th के मार्क पर आप किसी कॉलेज में नामांकन ले सकते है या फिर गोवेर्मेंट कॉलेज या इंडिया के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में नामांकन लेना हो तो उसके लिए भी आपको डिप्लोमा की तरह आपको एंट्रेंस देना होगा। 

Entrance मुख्यतः 2  प्रकार के होते है –

  • केंद्र सरकार द्वारा आयोजित
  • राज्य सरकार द्वारा आयोजित
  1. केंद्र सरकार द्वारा आयोजित JEE, AIEEE
  2. राज्य सरकार द्वारा आयोजित – WBJEE, VITEE, UPSEE, COMDEK, BCECE etc.

 

TOP 20 college for Mechanical Engineering

  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT बॉम्बे)
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIT दिल्ली)
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (IIT कानपुर)
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास)
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (IIT रुड़की)
  • बिरला प्रौद्योगिकी और विज्ञान संस्थान (बिट्स-पिलानी)
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT गुवाहाटी)
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान – बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
  • राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुचिरापल्ली
  • इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स (आईएसएम)
  • राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, सुरथकल
  • बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान
  • जादवपुर विश्वविद्यालय (इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संकाय)
  • मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान
  • पीएसजी कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी
  • SRM विश्वविद्यालय
  • PEC प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
  • बंगाल  इंजीनियरिंग और विज्ञान विश्वविद्यालय
  • मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान
  • विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान
 

Job field of Mechanical Engineer

  • एयरोस्पेस इंजीनियर 
  • ऑटोमोटिव इंजीनियर 
  • CAD  तकनीशियन 
  • प्रोडक्शन इंजीनियर 
  • कण्ट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियर 
  • मेंटेनेंस इंजीनियर  
  • मैकेनिकल इंजीनियर 
  • नुक्लेअर इंजीनियर 
  • CNC इंजीनियर 
  •  फ़ूड & मैन्युफैक्चरिंग 

 

Salary of Mechanical Engineer

मैकेनिकल इंजीनियरिंग में जॉब का फ्यूचर था, है और हमेशा रहेगा इसीलिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग को इंजीनियरिंग का एवरग्रीन ब्रांच कहा जाता है।

यदि आप कोर मैकेनिकल इंजीनियरिंग में काम करते हैं तो आपको स्टार्टिंग में 20 से 25 हज़ार तक मिल जायेगा। 

और जैसे जैसे आपका एक्सपीरियंस बढ़ता जायेगा आपका सैलरी भी बढ़ता जायेगा फिर आपका सैलरी  1 lac से  5 lac तक भी हो सकता है वही यदि आप नॉन कोर में काम करते है तो स्टार्टिंग में 10 से  15 हज़ार तक सैलरी मिल सकता है। 

 

Top Private Companies For Mechanical Engineering

  • TATA Group
  • Thermax
  • Larsen & Toubro
  • The Godrej Group
  • Ashok Leyland
  • Kirloskar
  • General Motors
  • ThyssenKrupp
  • Mahindra & mahindra
  • Maruti

 

Government Jobs for Mechanical Engineer in India

  • ISRO
  • DRDO
  • BARC
  • Defense (Army, Air Force and Navy )
  • IES/ESE – Engineering Services
  • SSC – Staff Selection Commission
  • Indian Railways ( JE , RDE )
  • PSU’s  ( Public Sector Units) – IOCL, ONGC, BPCL, HAL, HPCL
  • UPSC ( Union Public Service Commission)State Public Service Commission Jobs
 
 

7 Famous Mechanical Engineer in India

  1. A. P. J. Abdul Kalam
  2. Kumar Bhattacharyya
  3. Ravi Grover
  4. Suhas V Patankar
  5. Sanjay Sharma
  6. Romesh Batra
  7. Aravind Krishna Joshi

Conclusion: आशा करता हूँ दोस्तों आपको मैकेनिकल इंजीनियरिंग क्या है ? मैकेनिकल इंजीनियर कैसे बने ? मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए टॉप 20 कॉलेज ? मैकेनिकल इंजीनियर का जॉब फील्ड क्या है ? मैकेनिकल इंजीनियर का सैलरी कितना होता है ? 

यह सारे सवाल का जवाब आपको मिल गया होगा। 

यदि फिर भी आपके मन में कोई सवाल हो या कोई confusion हो तो कमेंट करके जरूर बताये।

और हमारा आर्टिकल कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताये और अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *